सादाबाद : नीलगाय से टकराई बाइक, सवार घायल, महावन जा रहे थे बाइक सवार पति पत्नी, जारऊ लिंक मार्ग हुई घटना
सादाबाद 21 जुलाई। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार रात नीलगाय से बाइक टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना जारऊ लिंक मार्ग पर हुई। मथुरा
सादाबाद : ट्रक और कार की भिड़ंत में महिला की मौत, हाथरस रोड पर कस्बे के निकट हुई हादसे में मासूम सहित करीब आधा दर्जन घायल, कार चालक को नींद की झप्पी आने के कारण हुआ भीषण हादसा
सादाबाद 21 जुलाई। हाथरस रोड पर आज सुबह सलेमपुर बंबा के निकट एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नींद की झप्पी आने के कारण कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो
इलाज के लिए बाहर गए परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया, जेवर और नकदी ले गए
हाथरस 20 जुलाई। थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव खेरिया में इलाज के लिए बाहर गए परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच
सादाबाद : बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न, चेयरमैन हेमलता अग्रवाल के कार्यालय पर जुटे वरिष्ठ पदाधिकारी, 22 जुलाई को उत्सव गार्डन सादाबाद में होने वाले विस के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफर बनाने के लिए हुआ मंथन
सादाबाद 20 जुलाई। भाजपा मंडल द्वारा आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल ‘बूथ सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक चेयरमैन हेमलता अग्रवाल के कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में
सादाबाद : विधायक कार्यालय पर पर्यटन मंत्री का स्वागत, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के साथ विधायक ने की क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर मंथन
सादाबाद 20 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज मथुरा रोड स्थित विधायक गुड्डू चौधरी के कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन विकास
सादाबाद : वांगचुक के समर्थन में किसान संगठन ने की भूख हड़ताल, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किया पर्यावरणविद सोनम वांगचुक का समर्थन
सादाबाद 20 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के समर्थन में स्थानीय तहसील परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। संगठन ने केंद्र सरकार से वांगचुक द्वारा उठाए गए जनहित और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। भूख हड़ताल शाम पांच
सादाबाद : कस्बे में खराब पड़े करीब दो दर्जन हैंडपंप, वार्ड 9 में सर्वाधिक हैंडपंप सेवा से बाहर, लोगों पानी के लिए परेशान
सादाबाद 20 जुलाई। कस्बे में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड संख्या-9 में आधा दर्जन से ज्यादा सार्वजनिक हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ
सादाबाद : शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप, शादी के समय लिए दो लाख, शादी के बाद झगड़ा कर जेवरों के साथ फरार हुई बहु
सादाबाद 20 जुलाई। क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की शादी के लिए दो लाख रुपये, जेवरात और कपड़े हड़प लिए गए। इस मामले में दो युवकों, नवविवाहिता और उसकी मां समेत अन्य लोगों के खिलाफ
जंगला तोड़कर सहपऊ के डाकघर में घुसे चोर, कार्यालय का सामान बिखेरा, पीओएस मशीन चोरी
हाथरस 20 जुलाई। जिले के सहपऊ कस्बे के बाईपास स्थित डाकघर में रविवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर डाकघर के पीछे का जंगला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखी एक पीओएस (POS) मशीन चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने पूरे कार्यालय को
सादाबाद : देशी शराब सहित एक दबोचा, सिखरा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक
सादाबाद 19 जुलाई। सहपऊ पुलिस ने आज सुबह वाहन चेकिंग के दौरान युवक को 19 अवैध देशी शराब के पाउच के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना ने





