Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा साप्ताहिक उत्सव के अंतर्गत एक भव्य साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर के डीआरबी इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत – सप्ताह में एक बार साइकिल चलाएं, स्वास्थ्य बनाएं, पेट्रोल बचाएं” तथा “साइकिल चलाओ, प्रदूषण घटाओ।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं शाखा के साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत आयोजित इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन की बचत तथा अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता फैलाना था। यात्रा में संस्था के सभी सदस्य एक समान संगठनात्मक टी-शर्ट पहनकर अनुशासित कतार में अपनी साइकिलों के साथ शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों वाले बैनर लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर साइकिल चलाई तथा आमजन को पर्यावरण को स्वच्छ रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शाखा अध्यक्ष श्री कमलेश जैन ने सभी नागरिकों से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे पेट्रोल की बचत होगी और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। वहीं डॉ. मनोज शर्मा ने सभी सहयोगियों एवं जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर शाखा के पर्यावरण गतिविधि संयोजक कृष्ण कुमार अग्रवाल, ऋषि बंसल, सचिव अंकुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय, उप सचिव विशाल वार्ष्णेय, जिला समन्वयक अनिल वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय, देवेंद्र वार्ष्णेय, जस मित्तल, विवेक वार्ष्णेय, प्रतीक अग्रवाल, अनूप जैन, मनीष मित्तल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन और ईंधन बचत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page