Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 नवंबर। बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय बाल, शीघ्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की ओर से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी के मार्गदर्शन में पराविधिक स्वयंसेवकों साहब सिंह, अजब सिंह, उर्मिला देवी, रामकुमार शर्मा, वैष्णो देवी एवं यज्ञदत्त शर्मा ने श्याम बिहारी जूनियर हाईस्कूल, हसायन, हरप्यारी देवी पूर्व माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय, रोहई, गोपाल आदर्श इंटर कॉलेज, , उच्च प्राथमिक विद्यालय आरती तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई में विद्यार्थियों और शिक्षकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रमों में पराविधिक स्वयंसेवकों ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कानूनन बाल विवाह की श्रेणी में आता है और यह दंडनीय अपराध है। बाल विवाह कराने वाले लोगों को जेल एवं जुर्माने की सजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह होने से विशेषकर किशोरियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही उनकी शिक्षा प्रभावित होती है और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के अवसर भी सीमित हो जाते हैं। स्वयंसेवकों ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ जागरूक रहने और इसके संबंध में जानकारी मिलने पर निडर होकर संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि आसपास कहीं बाल विवाह होने की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 अथवा महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दी जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा इस सामाजिक कुप्रथा का विरोध करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवको ने लगाई आम के पेड से फांसी एक की मौत, दूसरा गंभीर गांव में पसरा मातमयुवती को लेकर फरार हुए दोस्त के मामले में दोनों युवकों के नाम सामने आने से थे परेशान, परिजनों की डांट और पुलिस के डर की बात आई सामने
हसायन : कथित लूट की घटना में आया नया मोड़,चालक ने मालिक पर झूठी सूचना दिलवाने का लगाया आरोप,कोतवाली में दी तहरीरडेढ़ लाख रुपए की लूट की सूचना को चालक ने बताया दबाव में दी गई झूठी सूचना,मालिक पर धमकी देने का भी आरोप
हसायन : डेढ़ लाख रुपये की लूट की सूचना निकली झूठी, पुलिस जांच में खुला मामला; दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारीमाल मालिक को रुपये सौंपने के बाद लूट की सूचना देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच; थाना प्रभारी बोले- तहरीर मिली है, मामले की पड़ताल जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page