Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
19 सितंबर को हाथरस के इन इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
हाथरस 18 सितम्बर। विद्युत विभाग की ओर से निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली के अंतर्गत लाइन निर्माण, वितरण परिवर्तकों के अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 19 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक टाउन-2 एवं
हाथरस के केंद्रीय विद्यालय के बाहर नियमों की अनदेखी, ओवरलोड वाहनों से सफर करने को मजबूर स्कूली बच्चे, सुरक्षा मानकों पर सवाल
हाथरस 18 सितम्बर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हाथरस में जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से ई-रिक्शा संचालन के लिए क्षेत्र निर्धारित किए जाने और स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा से लाने-ले जाने पर रोक के बावजूद कुछ चालक नियमों की अनदेखी
UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
हाथरस 18 सितम्बर। ₹2000 से अधिक की खरीद पर UPI लेन-देन से जुड़े शुल्क के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित शांतिपूर्ण कार्यक्रम से पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को पुलिस प्रशासन ने उनके गांव बांधनू स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत विधायक
शिक्षामित्र सम्मेलन के निमंत्रण पर बेसिक शिक्षा मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल, विशेष TET और मूल विद्यालय वापसी की मांग उठाई
हाथरस 18 सितम्बर। श्री दाऊजी महाराज के 115वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेले के मेला पंडाल में 4 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित विशाल शिक्षामित्र सम्मेलन के लिए आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष हाथरस ब्रजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री
श्री दाऊजी मेले में श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ शिविर का भव्य शुभारंभ, अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा ने बांधा समां
हाथरस 18 सितम्बर। श्री दाऊजी महाराज के मेले में शुक्रवार को श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ शिविर वर्ष-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर के उद्घाटन के दौरान वार्ष्णेय समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। शिविर का शुभारंभ यश कुमार वार्ष्णेय (शंकर लाल संजीव कुमार, नमक वाले), पुष्कर कुमार वार्ष्णेय,
सादाबाद : 19 से शुरू होगी रालोद की जन आशीर्वाद यात्रा, रालोद नेता प्रवीण पौनिया ने कार्यकारी पर बैठक कई तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा
सादाबाद 18 सितम्बर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय लोक दल ने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक जनसंपर्क अभियान शुरू करने का एलान किया है। ‘जन आशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा’ 19 सितंबर से मुरसान क्षेत्र से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के गांवों में
सादाबाद : पीएम के लिए जलाया आशीर्वाद का दिया, सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
सादाबाद 18 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इसमें कर्मी और स्वास्थ्य अधिकारियों ने दीप जलाकर सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी चिकित्सा
सादाबाद : कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, आगरा रोड पर गांव ग़ुरसौटी के निकट हुई सड़क दुर्घटना
सादाबाद 18 सितम्बर। आगरा रोड पर गांव गुरसौटी के निकट आज दोपहर चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल के परिजन भी मौके पर
सादाबाद : गणपति की भक्ति में झूम रहे भक्त, गणेश उत्सव के दौरान जगह जगह चल रहा भजन कीर्तन, पूजा अर्चना का दौर
सादाबाद 18 सितम्बर। कस्बे में गणेश उत्सव को लेकर इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। नगर के प्रमुख मंदिरों और गली-मोहल्लों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं पर लगातार पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश का
सहपऊ: अवैध खनन की मिट्टी ले जाते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार
सादाबाद (सहपऊ) 18 सितम्बर। शुक्रवार तड़के कोतवाली पुलिस ने खोंडा-रसगवां मार्ग पर गांव नगला बंजारा के पास अवैध खनन की मिट्टी ले जाते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर तीनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को








