हाथरस 22 मई। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा जिला स्तरीय विचार वर्ग का भव्य आयोजन स्थानीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संयोजक मनोज अग्रवाल राय वाले एवं हाथरस औद्योगिक संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता ने भारत माता एवं स्वदेशी आंदोलन के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम के दौरान तीन सत्रों में स्वदेशी, आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमिता विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम सत्र में “स्वदेशी की भूमिका, इतिहास और अवधारणा” विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। समाजसेवी कमलेश जैन एवं हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी प्रवीण वर्मा ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि देवेंद्र मोहता ने कहा कि वर्तमान समय में देश की आर्थिक समस्याओं का एकमात्र समाधान स्वदेशी अपनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान का सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने की अपील की। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में ऑनलाइन शॉपिंग और उसके प्रभावों पर चर्चा की गई। श्रीमती उषा जैन, सीमा वार्ष्णेय, रश्मि वार्ष्णेय, बिनीता अग्रवाल एवं नीतू अग्रवाल ने ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई। अंतिम सत्र में “स्वावलंबी भारत अभियान एवं उद्यमिता विकास” विषय पर विचार रखे गए। जिला संयोजक प्रभु दयाल कुशवाहा एवं सह विभाग संयोजक अजय राघव सहित अन्य वक्ताओं ने भी स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को देश के विकास की आधारशिला बताया। कार्यक्रम में विजय कृष्ण गर्ग, मनोज अग्रवाल जीएसटी, मोहित अग्रवाल, अंकुल जैन, विशाल गुप्ता, जितेंद्र वर्मा,


























