Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 अगस्त । हाथरस के सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि का 46वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धूमधाम के साथ मनाया। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि वह हाथरस की जनता के आजीवन आभारी रहेंगे। जनता ने उन्हें जो प्यार, स्नेह और सम्मान दिया है, उसके लिए वह सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा हाथरस की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और जनसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे। जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने सांसद को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी व गौरव आर्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव सहित भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More :-सिकंदराराऊ में अच्युत त्रिवेदी के निधन पर शोक की लहर, शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

For Advertisement Address:-J383+8RV, Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page