
हाथरस 20 अगस्त । शहर की सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर को विधानसभा के सभापति के निर्देश पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त महिला एवं विकास संबंधी संयुक्त समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से विधायक की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना प्रमुख सचिव द्वारा जारी किए जाने की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई।
विधायक अंजुला सिंह माहौर के आवास पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर नियुक्ति पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए विधायक के प्रति अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, राजेश सिंह गुड्डू, प्रशांत शर्मा, संजय सक्सेना, अंकित गॉड, प्रदीप शर्मा, स्मृति पाठक, विवेक रावत, आकाश सिंह, योगेश सेंगर, मूलचंद्र वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, विष्णु बघेल, जितेंद्र, देवेंद्र तोमर, राकेश शर्मा, विक्रम जादौन, रितु गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विधायक अंजुला सिंह माहौर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह समिति के माध्यम से महिला एवं विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से विधानसभा के समक्ष रखेंगी।
Read More :-सिकंदराराऊ में अच्युत त्रिवेदी के निधन पर शोक की लहर, शोकसभा में दी श्रद्धांजलि
For Advertisement Address:-J383+8RV, Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101












