Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

हाथरस 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के बैनर तले एक सेवा एवं जनहितकारी पहल के अंतर्गत मेडिकल स्टोर के उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार द्वारा आधुनिक वाटर डिस्पेंसर भेंट किया गया। इस डिस्पेंसर के माध्यम से मेडिकल स्टोर पर आने वाले ग्राहकों, मरीजों एवं आमजन को वर्षभर उनकी आवश्यकता के अनुरूप शुद्ध ठंडा एवं गर्म पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के अध्यक्ष बृजेश गोयल, महामंत्री अमित गोयल एवं कोषाध्यक्ष गौरव तायल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल नागरिकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाजहित के कार्यों के माध्यम से जनसेवा को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए उपाध्यक्ष  पुनीत पोद्दार का आभार व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर लंबे समय से हाथरस के नागरिकों को उचित एवं रियायती दरों पर दवाइयाँ उपलब्ध करा रहा है। यही कारण है कि यह मेडिकल स्टोर शहर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसकी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वाटर डिस्पेंसर की यह नई व्यवस्था मरीजों, उनके परिजनों एवं आम नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी तथा मेडिकल स्टोर की जनसेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page