Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

हाथरस 02 नवंबर। बार एसोसिएशन सादाबाद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पराशर और उनके बेटे के विरुद्ध थाना सादाबाद में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में आज अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस के तत्वावधान में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना सादाबाद प्रभारी द्वारा सुरेंद्र पराशर और उनके बेटे के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि सुरेंद्र पराशर के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को शीघ्र निरस्त किया जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी अधिवक्ता का उत्पीड़न न किए जाने की मांग भी उठाई। इस दौरान कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनी सिंह यादव, सादाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, आनंद कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार वर्मा, रतन कुमार शर्मा, ऋषि कुमार पचौरी, दाऊ दयाल शर्मा, विनोद गौतम, दुर्गा प्रसाद पोरवाल, मुंशीलाल, सी.एल. यादव, राहुल यादव, लालता प्रसाद, आशीष कौशिक, गोपाल प्रसाद सैनी, गिरीश चंद्र शर्मा, कशिश गर्ग, अलका अग्रवाल, पवन कुशवाहा और दिनेश सिंह टीटू सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव दीप्रकाश पचौरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page