Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 27 नवंबर। कस्बे से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार परिवार की बाइक अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी और उनकी छह वर्षीय बेटी घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव गारवगढ़ी निवासी 28 वर्षीय रवि पुत्र बनी सिंह अपनी 26 वर्षीय पत्नी कुमकुम और छह वर्षीय बेटी काव्या के साथ बाइक से सासनी आए थे। यहां निजी काम निपटाने के बाद तीनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सठिया रोड स्थित गैस गोदाम के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक नीलगाय से टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। कुमकुम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page