सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 नवम्बर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के आंदोलन के समर्थन में विकासखंड हसायन क्षेत्र की उन्हत्तर ग्राम पंचयतों के ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी के नाम विकसित भारत गारंटी रोजगार मजदूर योजना बीबीजीरामजी के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) को ज्ञापन सौंपकर शासन-प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया है।ज्ञापन के माध्यम से रोजगार सेवकों ने आंदोलन को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश स सम्बद्ध ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि विगत सत्रह नवंबर से लखनऊ के इको गार्डन में चल रहा ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन पच्चीस नवंबर को क्रमिक अनशन में परिवर्तित हो गया है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को शीघ्र संज्ञान में लेकर समाधान नहीं किया,तो क्रमिक अनशन आगे चलकर भूख हड़ताल और आमरण अनशन का रूप ले सकता है।ऐसी स्थिति में इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।ज्ञापन में यह भी बताया गया कि लखनऊ के इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों के समर्थन में विकासखंड हसायन क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायतों से भी ग्राम रोजगार सेवक आंदोलन में सहभागिता करने के लिए पहुंच रहे हैं।ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार, हरवीर सिंह, विपिन कुमार, संतोष कुमारी, सत्येंद्र कुमार, जगबीर सिंह, ब्लॉक महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा,आकाश कुमार, जोगिंदर सिंह, रविंद्र कुमार, प्रियदर्शन, तेज सिंह सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।









