Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 27 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘थलाइवा’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में नवागंतुक विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के बाद विद्यार्थियों को अलग-अलग खिताबों से सम्मानित किया गया। युग गांधी को मिस्टर फ्रेशर और कुमारी कशिश को मिस फ्रेशर चुना गया। इसके अतिरिक्त प्राची ने मिस इवनिंग, वर्षा ने मिस टैलेंटेड, अंशुल माथुर ने मिस्टर टैलेंटेड तथा शिवम यादव ने मिस्टर पॉपुलर का खिताब अपने नाम किया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा. मनीषा उपाध्याय, डा. विकास शर्मा, डा. मनु कौशिक, मयंक जैन, नीलकांत तिवारी व याशिका गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page