Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सोनम वार्ष्णेय का युवा जोश ग्रुप की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। युवा जोश ग्रुप के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सोनम वार्ष्णेय को दुपट्टा पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर युवा जोश ग्रुप के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, अनिल वार्ष्णेय, रेनू गुप्ता, हरिराम वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, भावेश वार्ष्णेय, राहुल गर्ग, विवेक वार्ष्णेय और गुंजन वार्ष्णेय सहित ग्रुप के अन्य सदस्य मौजूद रहे। युवा जोश ग्रुप परिवार ने सोनम वार्ष्णेय को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page