Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 नवंबर। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की आयोजित रणनीतिक एवं समीक्षा बैठक में किसान हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में आगरा, मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ जनपदों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें किसानों की समस्याओं, संगठन के विस्तार और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर चर्चा की गई। संगठन ने राष्ट्रीय किसान आयोग के गठन की मांग को लेकर दिल्ली स्थित किसान घाट पर एक दिवसीय उपवास करने का निर्णय लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी संसद सत्र के दौरान लोकसभा सांसदों को किसानों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके माध्यम से किसानों की आवाज संसद तक पहुंचाई जाएगी। वहीं, संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसान चौपाल लगाएंगे। इनमें किसानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए सामूहिक रूप से रणनीति बनाई जाएगी। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय 23 दिसंबर को किसान दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सादाबाद में ऐतिहासिक चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान सम्मेलन आयोजित करने का रहा। सम्मेलन से पहले आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, रामपुर, लखनऊ और नोएडा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशाल किसान पंचायतें आयोजित की जाएंगी। सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष किसानों की समस्याओं, अधिकारों और कल्याणकारी नीतियों से जुड़ी मांगें रखी जाएंगी। पंडित ब्रजेश गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने पदाधिकारियों के सुझाव सुनते हुए संगठन को जिला और ब्लॉक स्तर पर मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को अनुशासन और सक्रियता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान हितों की लड़ाई केवल ज्ञापन देने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए गांव-गांव पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। संगठन का उद्देश्य किसानों की आवाज गांव से लेकर संसद तक पहुंचाना और उनके सम्मान, अधिकार एवं समृद्धि के लिए संगठित संघर्ष करना है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : शादी से बीस दिन पहले युवती लापता गांव के युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप, घर से एक लाख अस्सी हजार रूपए नकद और तीन आभूषण ले जाने का भी पिता ने लगाया आरोप बारह दिसंबर को होनी थी शादी
हसायन : छह अवैध आरा मशीनों का संचालन, वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा कारोबार, चार आरा मशीन संचालकों के खिलाफ दोबारा एफआईआर दर्ज, पूर्व में भी हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज, प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की चिराई का आरोप
हसायन : कोतवाली से स्क्रैप कबाड़ जैसे सामान खरीद फरोख्त कर बाइर्क्स रिक्शा से लेकर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,लोहे जैसी स्तर की लम्बी सरिया व अन्य सामान कबाड़ी को बेचने को लेकर चर्चाएंं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page