Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 नवंबर।।कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव से युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने गांव के ही एक नामजद युवक पर अपनी पुत्री को बहलाफुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही घर में रखी नकदी और सोने के आभूषण भी युवती के साथ ले जाने की बात कही है।युवती के पिता ने थाना हसायन में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बाइस नवंबर की देर शाम गांव का ही एक युवक उनकी पुत्री को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री घर में रखे करीब एक लाख 80 हजार रुपये नकद तथा सोने की जंजीर,कुंडल और झुमकी भी अपने साथ ले गई है।पीड़ित पिता ने तहरीर में यह भी बताया है कि उनकी पुत्री की शादी अगले महीने आगामी बारह दिसंबर को तय थी।शादी से महज बीस दिन पहले युवती के लापता होने और नकदी व आभूषण ले जाने के आरोप से परिवार में चिंता का माहौल है।पिता की ओर से कोतवाली हसायन में लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : छह अवैध आरा मशीनों का संचालन, वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा कारोबार, चार आरा मशीन संचालकों के खिलाफ दोबारा एफआईआर दर्ज, पूर्व में भी हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज, प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की चिराई का आरोप
हसायन : कोतवाली से स्क्रैप कबाड़ जैसे सामान खरीद फरोख्त कर बाइर्क्स रिक्शा से लेकर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,लोहे जैसी स्तर की लम्बी सरिया व अन्य सामान कबाड़ी को बेचने को लेकर चर्चाएंं 
हसायन : निन्यानवें लाख रुपए की लागत से बन रहे नाले पर नॉमिनी सभासदों ने जताई आपत्ति,नगर पंचायत कार्यालय में सौंपा ज्ञापनदो दिन बाद पच्चीस नवंबर को उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ और जिलाधिकारी को भी देंगे ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page