Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 23 नवंबर। सोमवार को सहपऊ कोतवाली परिसर में पुलिस झंडा दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पुलिस ध्वज फहराकर उसे सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस झंडा दिवस पुलिस विभाग के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। साथ ही देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में कोतवाली का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page