हाथरस 20 नवंबर। शहर के वार्ड नंबर 27 स्थित लेबर कॉलोनी के पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। पार्क में लंबे समय से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को शाम और रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय निवासी लगातार पार्क में प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराने की मांग उठा रहे थे। पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू के लगातार प्रयास आखिरकार रंग लाए हैं। उन्होंने पार्क में अंधेरे की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल को ज्ञापन सौंपा था। उनके प्रयासों के बाद नगर पालिका परिषद की ओर से पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। सहारनपुर से आए इलेक्ट्रीशियन रविकांत और अंकित सैनी ने पार्क में लाइट लगाने का कार्य किया।
स्ट्रीट लाइट लगने से शाम और रात के समय पार्क में आने-जाने वाले लोगों को पर्याप्त रोशनी मिलेगी। इससे पार्क में टहलने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पीयूष बब्बू के प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मनोज शर्मा एडवोकेट, अरविंद चौधरी उर्फ चिंटू, मनीष लीचियाँ, ललित कुमार शर्मा, तरुण कुमार शर्मा, सोनू सोनपाल, दीपिका गुप्ता, ऋषि गुप्ता, लल्ला गुरु, भुरू गुरु, कपिल अरोड़ा उर्फ नोनी, मदन चोपड़ा, सागर शर्मा, सुनील पंडित पान वाले, बॉबी प्रधान, प्रदीप सिंह और चेतन चौधरी सहित अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।







