Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने और शराब की दुकानों पर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का सघन औचक निरीक्षण किया। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन और उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने पुलिस/विभागीय स्टाफ के साथ फुटकर शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया। साथ ही रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों और विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से प्रत्येक बोतल को 100 प्रतिशत स्कैन करने के बाद ही मदिरा की बिक्री की जाए। विभाग की ओर से दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page