अलीगढ़ 19 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और रेडियो नारद के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस इकाई-1 द्वारा जनगणना अभियान: आपकी गिनती, देश की प्रगति विषय पर जन-जागरूकता व्याख्यान आयोजित हुआ।
मुख्य वक्ता डा. मनु कौशिक ने कहा कि जीवन में निष्पक्षता बनाए रखें और छात्र जीवन में भी कर्तव्यों का पालन निष्पक्ष रूप से करें। विशिष्ट अतिथि डा. पूनम रानी ने अनुशासन पर बल दिया। मुख्य अतिथि प्रो. दिनेश पांडे ने कार्यपालिका और विधायिका की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए जनभागीदारी के कर्तव्य-बोध को रेखांकित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. मनीषा उपाध्याय ने स्वयंसेवकों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया। छात्रा मान्या ने जनगणना के लाभों पर प्रकाश डाला। संचालन मयंक जैन ने किया। आभार नीलकांत तिवारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में याशिका गुप्ता, मुकेश ठेनुआ, शिवम् यादव, शिवम् पांडेय, युग गांधी का सहयोग रहा।









