सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सी.एच.सी के प्रसव केन्द्र में गुरुवार उन्नीस नवंबर को प्रसव पीडा के दौरान एक प्रसूता महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। नवजात शिशु के मृत पैदा होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सीएचसी परिसर में नवजात शिशु के शव को लेकर परिजन रोते-बिलखते नजर आए।कुछ महिलाएं मृत शिशु को गोद में लेकर बैठी हुई दिखाई दीं।एक प्रसूता महिला सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव बमनहार की रहने वाली मूल निवासी है और उसकी रिश्तेदारी हसायन क्षेत्र के बांण अब्दुलहईपुर स्थित गांव बनवारीपुर में है।बुधवार को महिला के परिजन और रिश्तेदार प्रसव के लिए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसायन पर लेकर पहुंचे थे,लेकिन उस समय प्रसव नहीं हुआ।परिजनों के अनुसार वहां तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी ने प्रसव पीड़ा होने पर महिला को दोबारा लाने की बात कहकर घर भेज दिया था।बताया गया कि महिला की हालत को देखते हुए परिजन पहले उसे सिकंद्राराऊ लेकर गए और इसके बाद अलीगढ़ के एक किसी अस्पताल पहुंचे।वहां चिकित्सक ने ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराने की बात कही।परिजनों को बताया गया कि गर्भ में पानी नहीं होने के कारण शिशु की हालत गंभीर है और बिना ऑपरेशन के प्रसव संभव नहीं है।इसके बाद महिला के परिजन रिश्तेदार क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली एक आशा कार्यकर्ता के माध्यम से गुरुवार सुबह करीब दस बजे के करीब प्रसूता महिला को लेकर सीएचसी हसायन पहुंचे और उसे भर्ती कराया।दोपहर करीब तीन बजे प्रसव के दौरान महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया।शिशु के मृत पैदा होने की खबर से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
महिला स्वास्थ्यकर्मी ने बताई गर्भपात की दवा खाने की बात इस संबंध में सीएचसी पर तैनात एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि प्रसूता महिला की सास ने उन्हे बताया था कि प्रसूता ने किसी दवा का सेवन कर लिया था।प्रसव के दौरान मृत शिशु पैदा हुआ और शिशु में धड़कन नहीं थी।मामले में प्रसूता की स्थिति गर्भ में शिशु की हालत तथा उपचार के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना महत्वपूर्ण है।इस संबध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.वरूण चौधरी ने बताया कि प्रसूता दूसरे क्षेत्र की रहने वाली थी।उसे अलीगढ से यहां पर प्रसव के लिए लाया गया था अलीगढ में आपरेशन से प्रसव होना बताया गया था।आपरेशन कराने से बचने के लिए प्रसूता परिजन और रिश्तेदारों के साथ यहां आई हुई थी।यहां आते ही प्रसूता ने मृत नवजात शिशु को उत्पन्न किए जाने के दौरान डिलीवरी हो गई।नवजात शिशु की गर्भ के अंदर ही मौत हो गई थी।यहां पर नवजात शिशु की मौत को लेकर किसी की लापरवाही सामने नही आई है।









