Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 नवंबर। उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव चंदपा से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले लोकेश शर्मा उर्फ शैंकी शर्मा ने रोडीज़ सीजन-21 में पहुंचकर हाथरस जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव से लेकर शहर तक खुशी का माहौल है। मुंबई से अपने गृह जनपद लौटने पर शैंकी शर्मा का जगह-जगह भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में युवा जोश ग्रुप की ओर से बेनीगंज, हाथरस में विशेष स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले एवं नवीन कुशवाहा ने शैंकी शर्मा को माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की गई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

बताया गया कि शैंकी शर्मा ने रोडीज़ के ऑडिशन राउंड को सफलतापूर्वक पार करते हुए अगले राउंड में अपनी जगह बनाई है। वह स्टंटमैन के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं और बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि छोटे से गांव से निकलकर इतने बड़े मंच तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। शैंकी शर्मा की मेहनत, लगन और प्रतिभा जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शैंकी ने अपनी सफलता से हाथरस को गौरवान्वित किया है। इस दौरान सभी ने उनके आगामी सफर की सफलता की कामना करते हुए हाथरसवासियों से उन्हें प्यार और भरपूर समर्थन देने की अपील की।

इस अवसर पर योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, पंकज कुशवाह, नवीन कुमार, भूमिका गुप्ता, जयललिता कुशवाह, विकास बघेल, मुकुल शर्मा, ध्रुव कुशवाह, अनिल वार्ष्णेय, हेमंत गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, हरिराम वार्ष्णेय सहित युवा जोश ग्रुप के अनेक सदस्य मौजूद रहे। चंदपा से मुंबई और फिर एमटीवी रोडीज़ तक का शैंकी शर्मा का सफर यह संदेश दे रहा है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर छोटे गांव से निकलकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page