Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 15 नवंबर। नगला सलेम, जलेसर रोड स्थित श्री बजरंग इंटर कॉलेज में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नेहरू जी के जीवन परिचय और उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उनके जीवन, शिक्षा और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जेएस यादव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रारंभिक जीवन और शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाते हुए निरंतर मेहनत करने, लक्ष्य निर्धारित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर आरके गौतम, आरआर सिंह, दिलीप यादव, आरके दीक्षित, सचिन कुमार, सत्यम कुमार, कृष्णमोहन, मोहम्मद मोहसिन, अनुराधा, रतनेश, रूबी सिंह, नीतू सिंह, नेहा, मेघा वर्मा, शिवांगी वार्ष्णेय, मुकेश और सत्यप्रकाश सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page