Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में शरद ऋतु में कार्तिक मास के द्वितीय पन्द्र दिवसीय पखवाडे के छठवें दिवस की सुबह तडके चार बजे से मौसम परिवर्तन हो जाने के दौरान मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है।सुबह करीब चार बजे कस्बा के बाहरी इलाके में सडक व जंगल क्षेत्र में कोहरे जैसी धुंध का असर देखने को मिला।सुबह के समय पूरा इलाका कोहरे जैसी धुंध की चादर में लिपटा नजर आया।चारों ओर धुआं-धुआं सा माहौल दिखाई दिया,जिससे मौसम का नजारा बेहद अलग और आकर्षक नजर आया।सुबह-सुबह खेतों, रास्तों और आसपास के इलाकों में छाई धुंध ने मौसम में बदलाव का एहसास कराया।ग्रामीणों ने मौसम परिवर्तन होने के दौरान गुलाबी ठंडक के इस खूबसूरत नजारे को देखा।सुबह के समय कोहरे के चलते वाहन चालक भी सडक मार्गो पर सभी वाहन चालक धीमी रफ्तार से रेंगते हुए दिखाई दिए।सुबह दस बजे के करीब आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को गुलाबी ठंडक का अहसास हुआ।तो दोपहर को वातावरण में परिवर्तन के कारण हल्की बूंदाबादी भी हुई।मौसम परिवर्तन होने के कारण सुबह घर से टहलने व अन्य कार्यो के लिए निकलने वाले ग्रामीण भी शुरूआती सर्दी को दण्ते हुए गर्म खान पान के लिए ग्रामीण परिवेश में रहने वाले ग्रामीण बाजारा की रोटी मैंथी,मटर,बॉकला,सेम जैसी सब्जियो के अलावा गर्माहट प्रदान करने वाले निम्न स्तर के बादाम मूंगफली का प्रयोग किए जाने के साथ ही गर्माहट पाने वाले वस्त्र स्वेटर शॉल कोटी पहनकर निकलते हुए दिखाई दिए।शरद ऋतु के कार्तिक मास में सुबह शाम बातावरण में ठंड बढने के दौरान ग्रामीण गुलाबी ठंड का अहसास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page