Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 15 नवंबर। रविवार दोपहर करीब दो बजे उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब 15 साल से पति से अलग रह रही एक महिला अपने बच्चों के साथ शिकायत लेकर पहुंच गई। महिला का आरोप था कि उसका पति पिछले 15 वर्षों से उसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उसने यह भी बताया कि उसके पति गांव खेरिया निवासी लाखन सिंह ने दूसरी शादी कर ली है और दूसरी पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं। वहीं, वह खुद मायके में रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति लाखन सिंह को कोतवाली बुलाया। इस दौरान पति ने पुलिस को बताया कि करीब 15 साल पहले किसी बात को लेकर उसकी पहली पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। उसने पत्नी को मनाने और वापस घर लाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद मजबूरी में उसने दूसरी शादी कर ली, जिससे उसके तीन बच्चे हैं।

कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति बना दी गई है। पति अब अपनी पहली पत्नी को नियमित रूप से फोन कर उसका हालचाल पूछेगा और आगरा जाकर उससे मुलाकात भी करेगा। समझौते के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page