Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 14 नवंबर। आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल मंदिर में बाल दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दयानंद शिक्षा समिति के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि डॉ. अमित भार्गव ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भारत बनाएंगे और उनकी परवरिश ही देश का भविष्य तय करेगी। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र की बहुमूल्य संपत्ति बताते हुए कहा कि जिस प्रकार एक नन्हे पौधे को उचित देखभाल से विशाल वृक्ष बनाया जाता है, उसी प्रकार बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सुरक्षित वातावरण देकर सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, कर्तव्यों और भविष्य के लक्ष्यों को समझने का भी दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने, प्रश्न पूछने, नई चीजें सीखने और असफलता से न घबराने की प्रेरणा दी। साथ ही अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा, ऊषा गुप्ता, समस्त शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page