
सिकन्दराराऊ 14 नवंबर। नगला ब्राह्मण स्थित पीके इंटर कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक किशनवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, खो-खो, बैलून बैलेंसिंग, नींबू-चम्मच दौड़ और सामान्य दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिताओं का मुख्य आकर्षण 500 मीटर दौड़ रही। बालिका वर्ग में छाया ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय तथा मुस्कान और उपासना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में पुरुषोत्तम ने प्रथम, मानक चंद्र ने द्वितीय तथा सक्षम पुंढीर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधक किशनवीर सिंह ने प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा, पदम सिंह, मनमोहन सिंह, अजीत यादव, प्रदीप कुमार, अर्शिता सक्सेना, गिरजेश शर्मा, चाहत, दुमैती, कमलकांत, प्राची यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










