
सिकंदराराऊ (हसायन) 13 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गांव नगला रति में हसायन मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर तेरह नंवबर दिन शुक्रवार की दोपहर के करीब अंग्रेजी शराब के ब्रांड को लेकर ठेका पर तैनात कार्यरत सेल्समैन और एक शराब के शौकीन युवक के बीच वाद विवाद तू तू मै मै हो गई।देखते ही देखते ठेका सेल्समैन के ठेका से बाहर निकलकर आने के दौरान ठेका शराब के सेल्समैन व शराब के पियक्कड शौकीन युवक के बीच उत्पन्न हो रहा वाद विवाद गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया। मारपीट की घटना के दौरान ठेका सेल्समैन और शराब के शौकीन पियक्कड युवक दोनों चोटें आई हैं। जिससे दोनो घायल हो गए।घटना के बाद सेल्समैन ने तो मौके से हटकर अपना प्राइवेट उपचार कराकर मरहम पट्टी भी करा ली है।ठेका सेल्समैन के द्वारा घटना की जानकारी तत्काल सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियो को दी।पुलिस ने ठेका सेल्समैन के साथ गाली गलौज मारपीट करने वाले गांव सूसामई के रहने वाले युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंच गई।घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नही मिल पाई है।पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है।नगला रति के हसायन मार्ग पर आबकारी विभाग से सम्बद्ध ठेका अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब की बिक्री करने वाले कर्मचारी के रूप में ठेका सेल्समैन के रूप में गांव इन्द्रनगर सिकतरा का एक युवक कार्यरत है।तभी दोपहर के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव सूसामई के रहने वाला एक युवक ठेका अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब की खरीददारी करने के लिए गया हुआ था।सूसमाई के रहने वाले युवक ने अपने मनपंसद ब्रांड की शराब ठेका शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन से शराब की खरीददारी करने बात कही गई।ठेका अंग्रेजी शराब की दुकान पर कार्यरत तैनात सेल्समैन ने युवक से शराब नही होने की बात कही।सेल्समैन के द्वारा युवक को उसकी मनपसंद ब्रांड की जगह पर दूसरे ब्रांड की शराब का अद्धा दे दिया।दूसरी शराब का अद्धा दिए जाने के दौरान सूसामई का शराब खरीदने के लिए आया युवक मनपसंद ब्रांड की शराब नही दिए जाने पर बिफर कर शराब बापिस करते हुए कहने लगा कि ठेका या खोखा।इसी बात को लेकर सेल्समैन और शराब खरीदने के लिए आए युवक के साथ जमकर तू तू मै मै होने लगी।देखते ही देखते दोनो के बीच वाद विवाद होने लगा।शराब लेने के लिए आए युवक के द्वारा ठेका अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर खडे होकर गाली गलौज कर हंगामा किए जाने पर ठेका शराब की दुकान पर तैनात कार्यरत सेल्समैन जैसे ही ठेका से बाहर आया।तो दोनो के बीच जमकर गाली गलौज मारपीट हो गई।इस दौरान ठेका शराब की दुकान पर तैनात सेल्समैन और सूसामई के रहने वाले युवक के चोट आने के दौरान दोनो घायल हो गए।पुलिस ने युवक दीपू को हिरासत में ले लिया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि शराब को लेकर झगडा हुआ है।अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।









