
सिकंदराराऊ (हसायन) 13 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर सिकन्द्राराऊ मार्ग स्थित गांव जरैरा पुलिस चौकी अंतर्गत गांव सराय में डी.जे.बजा रहे एक युवक के लाइट के तार बार बार निकाल दिए जाने के दौरान युवक ने नामजदों से विद्युत तार निकालने को लेकर विरोध किया।डी.जे.बजा रहे युवक के द्वारा विरोध किए जाने के दौरान नामजदों के द्वारा युवक के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर दी।नामजद युवक डी.जे. बजा रहे युवक को अर्द्धमूछित अवस्था में रक्त से लहुलुहान छोडकर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने पर जब युवक के परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक को घायल अवस्था में अर्द्धमूछित देख चीख पुकार मचाते हुए घायल युवक को उपचार कराए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर आए।जहां पर चिकित्सक ने घायल युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कर उपचार किए जाने के बाद कोतवाली में परिजनों के साथ शिकायत करने के लिए भेज दिया।ममतेश गौतम पुत्र नेम सिंह निवासी गांव जरेरा के माजरा गांव सराय का रहने वाला है।ममतेश के पिता नेम सिंह ने हसायन कोतवाली में अपने घायल पुत्र ममतेश को ले जाकर पुलिस से लिखित तहरीर देकर गांव के ही नामजद युवकों पर डी.जे.बजाने के दौरान डी.जे. के विद्युत तार निकाल दिए जाने का विरोध किए जाने पर ममतेश गौतम के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए मौके पर ममतेश को रक्त श्राव से लहूलुहान अवस्था में छोडकर भाग गए।पीड़ित ममतेश के सिर में चोट आने के दौरान सिर मे पीडा होने के कारण ढंग से जानकारी भी नही दे पा रहा था।पीडित घायल युवक ममतेश गौतम के पिता नेम सिंह ने पुलिस से नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने पीडित की लिखित तहरीर के आधार पर छानबीन प्रारंभ कर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन कराई जा रही है।









