
सिकंदराराऊ (हसायन) 13 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में उधारी के रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर वाद विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। दो पक्षो के बीच झगडे के दौरान लाठी डंडा चलने से एक पक्ष के दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।घटना के संबंध में पीडित पक्ष के द्वारा की गई शिकायत के दौरान झगडा होने पर बीच बचाव कराने के लिए पहुंचे युवक के नाम भी पीडित पक्ष के द्वारा शिकायत किए जाने के दौरान पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत चालान कर कार्रवाई की है।योगेश पुत्र भगवान सिंह ने गांव के ही किसी जयपाल पुत्र रूकमपाल सिंह के बीच हाथ उधारू रूपए के लेनदेन किए जाने पर दोनो पक्षों के बीच गाली गलौज मारपीट हो गई।मारपीट के दौरान योगेश पक्ष से रेनू पत्नी योगेश,योगेश पुत्र भगवान सिंह तथा विमलेश पत्नी भगवान सिंह को मारपीट में चोटें आईं।घटना की जानकारी पीडित पक्ष के द्वारा डायल एक सौ बारह व कोतवाली पुलिस को दी गई।झगडे की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों पीडित घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए उपचार कराया और मेडिकल परीक्षण कराया।पुलिस ने दूसरे पक्ष के गांव रसूलपुर निवासी जयपाल सिंह पुत्र रुकमपाल, गोविंद पुत्र मनोज कुमार तथा गौतम पुत्र रुकमपाल को हिरासत में लेकर तीनों युवकों का भी मेडिकल परीक्षण कराया।इसके बाद पुलिस ने तीनों नामजद युवकों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।









