
सिकंदराराऊ (हसायन) 13 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव नगला कांच में तेरह नवंबर दिन शुक्रवार को दो सगे भाईयो के बीच आपस में घरेलू प्रकरण के दौरान घरेलू बंटवारे के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।दो भाईयो के बीच हुई गाली गलौज के प्रकरण के दौरान एक ही परिवार के दो सगे भाईयो पक्षों के बीच विवाद हो गया।देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई।गाली गलौज मारपीट के दौरान बडे भाई ने छोटे भाई की पत्नी के साथ गाली गलौज मारपीट कर दी।दोनो पक्ष अपनी अपनी शिकायत करने के लिए सलेमपुर पुलिस चौकी व कोतवाली पर पहुंचे।तो पुलिस ने दोनो भाईयो को हिरासत में लेकर शांति भंग के तहत कार्रवाई कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। ग्राम पंचायत कलपुरा नगला रति के माजरा गांव नगला कांच में घरेलू बंटवारे के प्रकरण को लेकर सलीम पुत्र मुंशीलाल खां और रहीश पुत्र मुंशीलाल खां के बीच आपस में कहासुनी गाली गलौज मारपीट हो गई।इसी झगडे के दौरान सलीम ने अपने छोटे भाई रहीश की पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।इस संबंध में रहीश की पत्नी ने अपने जेठ सलीम के खिलाफ शिकायत कर दी।तो सलीम के परिवार के सदस्य भी रहीश पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत करने के लिए पहुचे।तो पुलिस ने सलीम और रहीश दोनो भाईयो को ही हिरासत में ले लिया।पुलिस ने दोनों भाईयो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची,जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।









