Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 13 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में स्थित एक कंपनी में वेतन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है।कंपनी में गैसिफायर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले युवक ने तेरह नवंबर दिन शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।बृजेश सोनी पुत्र किशन लाल सोनी निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश ने एक संयत्र के कंपनी मालिक पर इकहत्तर हजार रुपए का बकाया वेतन रोकने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने हसायन कोतवाली पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चिकारा को शिकायत देकर कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराने तथा मामले को भविष्य की कानूनी कार्रवाई के लिए रिकॉर्ड पर लेने की मांग की है।पीड़ित बृजेश सोनी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि उन्तीस अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार बजकर दस मिनट  से चार बजकर बीस मिनट बजे के बीच वेतन विवाद को लेकर कंपनी मालिक और उनके बीच बातचीत हुई थी।इस दौरान डायल एक सौ बारह पुलिस भी मौके पर मौजूद थी।पीड़ित का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने वेतन भुगतान के कानूनी प्रावधानों को लेकर कंपनी मालिक को समझाया था।इसके बाद कंपनी मालिक की ओर से सुपरवाइजर रंजीत कनौजिया के माध्यम से उन्हें बीस हजार रुपये नकद दिलवाए गए। साथ ही दिवाली के बाद प्लांट का काम सुचारू होने पर शेष धनराशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था।बृजेश सोनी का कहना है कि प्राप्त बीस हजार रुपए की धनराशि में से उन्होंने और उनके दो साथी ऑपरेटर राहुल कुमार एवं जयप्रकाश ने छह-छह हजार रुपए आपस में बांटे।जबकि दो हजार रुपए राशन की दुकान का पुराना बकाया चुकाने में दिए।प्लांट की तकनीकी खराबी दूर करने का वायदा करते हुए शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उनका मासिक वेतन एक लाख बीस हजार रुपए तय हुआ था।कंपनी के गैसिफायर प्लांट में एयर और स्टीम लीकेज की गंभीर समस्या थी, जिसके कारण गैस ठीक से तैयार नहीं हो पा रही थी और बर्नर तक पानी पहुंच रहा था।पीड़ित का कहना है कि उन्होंने प्लांट का शैल खाली करवाकर एयर-स्टीम लीकेज की वेल्डिंग कराई और तकनीकी खराबी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


उन्होंने कंपनी मालिक के सामने प्लांट को लगातार पांच दिनों तक सफलतापूर्वक चलाने की चुनौती रखने की बात भी शिकायत में कही है। पीड़ित का आरोप है कि अनुभवी ऑपरेटरों के कार्य के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने लेबर रजिस्टर में कम धनराशि दर्ज कर उनके वास्तविक वेतन का भुगतान रोक दिया।पीड़ित ने अपनी शिकायत में छह अक्टूबर से उन्तीस अक्टूबर 2026 तक किए गए तकनीकी कार्यों, प्लांट संचालन, वेल्डिंग कार्य तथा उन्तीस अक्टूबर को यूपी डायल एक सौ बारह पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत को महत्वपूर्ण साक्ष्य बताया है।उनका कहना है कि कंपनी के स्टोर रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में इन गतिविधियों और पैसों के लेनदेन से संबंधित घटनाक्रम रिकॉर्ड हो सकता है।बृजेश सोनी ने आशंका जताई है कि कंपनी प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज को डिलीट या ओवरराइट कर साक्ष्य नष्ट कर सकता है।इसलिए उन्होंने पुलिस प्रशासन से संबंधित अवधि की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो बैकअप को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है।पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि कंपनी के सीसीटीवी रिकॉर्ड को कानूनी साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कराया जाए,लेबर रजिस्टर सहित संबंधित दस्तावेजों से छेड़छाड़ रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा शिकायत को भविष्य में श्रम न्यायालय में होने वाली कानूनी कार्रवाई के लिए रिकॉर्ड पर लिया जाए।फिलहाल पीड़ित ने अपने बकाया वेतन के भुगतान और उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि शिकायत कर्ता व कंपनी मलिक दोनों के बीच समझौता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page