Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 नवंबर । कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में निर्माणाधीन जयपुर मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे पर स्थित गांव बस्तोई में मंगलवार दस नवंबर की देर रात्रि साढे दस बजे के करीब एक हुडंई के डिवाडर से टकरा जाने से कार सवार चार लोग घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की देर रात्रि को कोतवाली व सलेमपुर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने ओरा हुंडई कार की आगे की खिडकी को खींचकर घायल अवस्था में ग्रामीणों के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेजा गया।जहां से चारों घायलों की गंभीर अवस्था होने पर चारों को तत्काल उपचार के लिए मेंडिकल कालेज अलीगढ के लिए रैफर कर दिया गया।जहां पर उपचार के दौरान दोनो घायल पिता पुत्री की मौत हो गई।घटना के बाद सडक निर्माण कार्य के दौरान सडक हाइवे मार्ग पर किसी भी संकेतक के मौजूद नही होने व कोई संकेतक जानकारी किसी भी बोर्ड व सडक पर मौजूद नही होने को लेकर हर रोज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे सडक हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।यम द्वितीया भाई दूज के पर्व पर सडक हादसे में पिता पुत्री की मौत हो जाने की घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड गई।भाई दूज के पर्व की खुशियों पर ग्रहण लग गया।बुधवार की शाम को पिता पुत्री दोनो के शव गांव में पहुंचते ही हडकंप मच गया।मृतक पिता पुत्री के अन्य परिजन शव से लिपट लिपट कर करूण क्रंदन व चीख पुकार करते हुए दिखाई दिए।मनोज कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र मनोहर सिंह उम्र अठाइस वर्ष रेलवे स्टेशन व सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र के लिंक मार्ग पर स्थित गांव नगला रति का रहने वाला था।मनोज कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह दिल्ली और नोयडा में ओला कंपनी में चार पहिया वाहन हुंडई की ओरा कार को चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।मनोज कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह की पत्नी ज्योति अपने पति मनोज उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह के नोयडा दिल्ली चले जाने के बाद अपने मायके हसायन विकासखंड क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के गांव अमृतपुर असदपुर में रहने के लिए चली गई थी।दीपोत्सव पर मनोज कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह अपने गांव नगला रति आया हुआ था।

।मंगलवार दस नवबंर को वह अपनी पत्नी ज्योति को बुलाने के लिए अपने गांव नगला बदलू( नगला रति) से अपने ससुराल अमृतपुर असदपुर से पत्नी ज्योति और अपने दोनो बेटियो नित्या तीन वर्ष और छोटी बेटी मान्या को बुलाकर अपने चचेरे भाई के पुत्र भतीजे जितेन्द्र पुत्र संजय के साथ गांव नगला रति के लिए हुंडई ओरा कार संख्या यूपी सोलह पी.टी.अठ्ठासी बीस से राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे मार्ग से बापिस आ रहा था।तभी गांव बस्तोई के निकट मथुरा हाथरस सिकन्द्राराऊ बरेली मार्ग पर चल रहे राजवाहे के पुल निर्माण के कार्य के दौरान सडक मार्ग पर रखे डिबाइडर से हुंडई कंपनी की ओर कार तेज गति से टकरा गई।जिसके कारण कार आगे से क्षतिग्रस्त होकर इंजन,स्टेयरिंग सीट से जा चिपके।कार के टकराने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चारों घायल को निकालने का काफी प्रयास किया।ग्रामीणों ने कार के अंदर फंसकर चीख पुकार कर कराह रहे ग्रामीण कार सवार घायलों से पूछकर घटना की जानकारी नगला रति को दी।घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने सभी चारों घायलों को जिंदा हालत में गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्द्राराऊ के लिए भिजवा दिया गया।सिकन्द्राराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्थापित ट्रामा सेंटर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्सकों के द्वारा चारों घायलों की गंभीर अवस्था होने पर तत्काल अलीगढ मंडल के हायर सेंटर मेडिकल कालेज भेज दिया।जहां पर उपचार के दौरान मनोज उर्फ पुष्पेन्द्र व उसकी तीन वर्षीय पुत्री नित्या ने दम तोड दिया।जबकि मनोज उर्फ पुष्पेन्द्र की पत्नी ज्योति,चचेरा भतीजा जितेन्द्र की गंभीर अवस्था होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है।गांव नगला रति) में बुधवार की शाम को पिता पुत्री के दो अर्थियो के एक साथ पहुंचने से कोहराम मच गया।मृतक अपने परिवार में पांच भाई बहन में एक भाई से छोटा दूसरे नंबर का सदस्य था।मृतक के पांच भाई बहनों में पहला बडा भाई सुनील,दूसरा मृतक मनोज उर्फ पुष्पेन्द्र,तीसरा धर्मेन्द्र,चौथा सबसे छोटा पंकज और एक बहन राधा शवों को देखकर करूण क्रंदन करते दिखाई दिए।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि को सडक पर रखे डिवाइडर से एच औरा कार के टकराने से कार सवार चार लोग घायल हुए जो सभी नगला रति के रहने वाले थे।जिनमें पिता पुत्री की मौत हो गई।शवों का पोस्टमार्टम अलीगढ में कराया गया है।        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page