Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 नवंबर । महो स्थित शिव शम्भू कोल्ड स्टोरेज पर आज कांग्रेस की ओर से सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नितेश उपाध्याय, हरिओम उपाध्याय, प्रेम पाल उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, रामप्रकाश उपाध्याय, धर्मवीर सिंह, विजय कुशवाह, गजेंद्र सिंह और देव प्रकाश कुशवाह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि हेमंत सेंगर ने एक दिन पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके अगले ही दिन उन्होंने अपने साथियों को पार्टी से जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी लगातार नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस परिवार लगातार मजबूत हो रहा है। महो में बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, ताकि जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

वहीं, हेमंत सेंगर ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी और अगले दिन अपने साथियों को पार्टी से जोड़कर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि हर दो-तीन दिन में नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। नितेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ली है। सभी नए सदस्य पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की समस्याओं को जनता के बीच उठाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सान्तुन सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष हाथरस, श्री कृष्ण एडवोकेट जिला महासचिव, जितेंद्र चौधरी, हिमांशु जयहिंद, पवन कुमार, नवीन उपाध्याय और कपिल सिंह सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page