Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 नवंबर । भाई दूज के पर्व पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और बाजारों में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए हाथरस पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 11 से 12 नवंबर तक सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़े और मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार भाई दूज के दौरान बाजारों और प्रमुख चौराहों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात बाधित होने और जाम की स्थिति पैदा होने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है, ताकि आमजन की सुरक्षा के साथ बाजारों में आवागमन सुगम बना रहे।

इन रास्तों से गुजरेंगे बड़े और मध्यम वाहन

  • चामड़ गेट चौराहा की ओर से आने वाले वाहन: डीआरबी तिराहा से नगला भुस तिराहा, थाना चंदपा होते हुए हतीसा बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।
  • आगरा की ओर से आने वाले वाहन: नगला भुस तिराहा, थाना चंदपा से बाईपास होते हुए हतीसा पुल के रास्ते मथुरा, अलीगढ़ और कासगंज की ओर जाएंगे।
  • अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन: रूहेरी तिराहा, कोतवाली हाथरस गेट से बाईपास होते हुए हतीसा पुल के रास्ते मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे।
  • सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले वाहन: मेंडू बाईपास, कोतवाली हाथरस जंक्शन से मथुरा-बरेली बाईपास होते हुए रूहेरी तिराहा और कोतवाली हाथरस गेट के रास्ते अलीगढ़, मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे।
  • मथुरा की ओर से आने वाले वाहन: हतीसा पुल के ऊपर से बाईपास होते हुए आगरा, अलीगढ़ और सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे।

पुलिस ने की सहयोग की अपील

हाथरस पुलिस ने सभी वाहन चालकों, ई-रिक्शा और टेंपो संचालकों से निर्धारित समय के दौरान डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। आमजन से भी अनुरोध किया गया है कि त्योहार के दौरान बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएं और यातायात पुलिस व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य आपातकालीन वाहनों को आवश्यकतानुसार रूट के अनुसार आवागमन की अनुमति दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि आमजन के सहयोग से त्योहार के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page