
सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 नवंबर। कोतवाली के पीछे होकर गुजर रहे क्षेत्र के गांव इन्द्रनगर सिकतरा जाने वाले मार्ग पर रविवार आठ नवंबर की सुबह करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।इस सड़क हादसे में बाइक सवार की पत्नी बाल-बाल बच गई।विष्णु शर्मा पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा निवासी बरसौली नोएडा की एक कपड़ा मिल में काम करते थे और वहीं रहते थे।दीपावली की पूजा के लिए विष्णु शर्मा अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव बरसौली के लिए आ रहे थे।जैसे ही वह इन्द्रनगर सिकतरा मार्ग पर आए तो इन्द्रनगर सिकतरा मार्ग पर ही किसी अज्ञात वाहन ने विष्णु की बाइक में टकक्र मार दी।टक्कर लगने के बाद विष्णु और उनकी पत्नी बाइक से मौके पर गिर गए।घायल विष्णु को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।जहां डॉक्टरों ने घायल बाइक सवार विष्णु को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने विष्णु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विष्णु के परिवार में पांच संतानें हैं।हादसे के बाद दीपावली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।










