
सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत बपंडई के माजरा गांव कटाई में विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले विद्युत उपकेन्द्र पुरदिलनगर से आ रही विद्युत हाइटेंशन ग्यारह हजार के.वी. हाईबोल्टेज की लाइन से लोहे की सरिया छूने पर एक युवक की मौत हो गई।दीपोत्सव के पर्व पर युवक घर की सफाई करते समय हादसा हुआ।राजकुमार पुत्र सरनाम सिंह गांव में ही मजदूरी करते है।उनका पच्चीस वर्षीय पुत्र गुड्डू पानीपत शहर में रहकर बर्तन बेचने के साथ कबाडा (भंगार)स्क्रैप खरीदने का कार्य करता था।वह दीपोत्सव के पर्व पर अपने गांव कटाई स्थित घर आया था।दीपोत्सव पर वह शनिवार सात नवंबर को अपने पिता के साथ घर की साफ-सफाई करा रहा था।तभी वह घर में रखी हुई लोहे की सरिया लेकर घर की छत पर रखने के लिए घर से निकलकर जा रहा था।घर के पास से गुजर रही ग्यारह हजार के.वी.वाली हाई बोल्टेज की विद्युत हाईटेंशन लाइन से लोहे की सरिया छू गई। विद्युत हाइटेंशन लाइन से लोहे की सरिया के माध्यम से करंट लगने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई।गुड्डू की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया।गुड्डू की मौत के बाद परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी विद्युत उपकेन्द्र 33/11पुरदिलनगर पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता जेई हाइडिल को दी।घटना के संबंध में मृतक के पिता राजकुमार ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा को घटना की जानकारी दी।पुलिस ने मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए कहा,तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया।मृतक गुड्डू परिवार मे छह भाई बहन मे तीन भाई तीन बहन में सबसे बडा था।मृतक की एक वर्ष की मासूम पुत्री है।मृतक गुड्डू की शादी चार वर्ष पहले हुई थी।परिजनों ने मृतक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया।दीपोत्सव पर्व पर गांव में गुड्डू की मौत हो जाने के कारण शोक की लहर दौड गई।गांव में दीपोत्सव की तैयारियां भी फीकी पडती हुई दिखाई दी।शोक के कारण गांव में चूल्हे तक नही सुलग पाए।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से घटना की जांच कराने और घरों के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था ठीक कराने की मांग










