
सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के वार्ड संख्या दो के मोहल्ला कोलियान खुर्द के मुख्य बाजार में स्थापित नूरी मस्जिद के आगे बनी हुई एक दुकान में संचालित किराना स्तर की एक दुकान में अज्ञात युवकों के द्वारा दुकान के पीछे से छत पर चढकर दुकान के पीछे बने हुए जंगले में से दुकान के अंदर बच्वो वाली साइकिल का रबड वाला टायर जलाकर दुकान के अंदर फैंककर आग लगा दी।रबड वाले टायर डालने के कारण दुकान में रखा लाखों रूपए का सारा सामान जलकर राख हो गया।दुकान में आग लग जाने की घटना की जानकारी होने पर पुलिस व फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग बुझाने वाले फायर सिस्टम उपकरण को लेकर आग बुझाने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए।आग बुझाने के लिए फायर कर्मियो ने दुकान के सामने वाले एक युवक के घर से समरसेबिल से पानी लेकर जैसे तैसे आग बुझाई।जब तक आग बुझी तब तक दुकान के अंदर रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया।घटना के संबंध में पीडित दुकानदार के द्रारा कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नदीम पुत्र सालिब निवासी मोहल्ला कोलियान खुर्द वार्ड संख्या दो नूरी मस्जिद के सामने बनी हुई एक दुकान को किराए पर लेकर दुकान में ब्याज पर ऋण लेकर दीपोत्सव पर दुकान में फ्रिज,पापे फैन,अंडा,नमकीन,बिस्कुट,कोल्ड ड्रिक सहित अन्य सामान पांच लाख पच्चीस हजार रूपए सामान खरीदकर किराना स्तर की दुकान खोलकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।नदीम ने बताया कि वह दीपोत्सव के पर्व पर रविवार आठ नवंबर की रात नौ बजे के करीब अपनी दुकान को बंद करके घर के लिए चला गया था।रविवार आठ नवंबर की देर रात पौने बारह बजे के करीब नूरी मस्जिद के हाफिज हजरत कोकिब रजा ने रात में फोन कॉल कर दुकानदार नदीम को दुकान में आग लग जाने व धुंआ निकलते देख जानकारी दी।दुकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही रात में नदीम अपने परिवार के सदस्य अपने दोनो भाई फजल व नईम के साथ अपने घर से दुकान पर आया।तो दुकान में आग लगी हुई देखकर मौके पर ही विलाप करने लगा।दुकान में आग लगने पर रात में ही कोतवाली पुलिस व फायर बिग्रेड विभाग के पुलिस कर्मियो को घटना की जानकारी दी।दुकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही रात में तत्तकाल कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा मय पुलिस फोर्स व फायर बिग्रेड की क्षेत्रीय फायर वाहन को लेकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।नदीम की दुकान में आग लगने की जानकारी मिलने पर नदीम के पिता सालिब भी दुकान पर पहुंचकर दुकान में लगी आग से सामान को जलता देख रोते हुए दिखाई दिए।दुकान के अंदर लगी हुई आग को पुलिस व फायर बिग्रेड के कर्मचारियो ने जैसे तैसे बुझाया।पीडित दुकानदार नदीम ने बताया आग लगने के बाद वह दुकान की छत पर चढकर पहुंचा।तो दुकान की छत पर चढकर किसी ने रात में जंगले के रास्ते बच्चो वाली साइकिल की रबड वाला टायर जलाकर जंगला में होकर फैंका है।जिससे दुकान में आग लगी।दुकान की छत पर माचिस की तीली पडी हुई।
———————————————————————————————————-










