Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 नवंबर। कस्बा के बदनपुर बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित एक भूखंड पर मरघट के प्रकरण को लेकर एक दो जाति वर्गो के बीच विवाद छिडा हआ है।कस्बा के वार्ड संख्या दस के मोहल्ला शीशग्रान में एक पक्ष पिछडा वर्ग के कुछ नामजदों के द्वारा दूसरे पक्ष वार्ड संख्या पांच के दलित वर्ग के लोगों के मरघट की जमीन पर आएदिन झगडा फसाद होता रहता है।रविवार आठ नवंबर को दीपोत्सव के पर्व पर दलित समाज के महिला पुरूष अपने मरघट पर पहुंचकर साफ सफाई का कार्य कर रहे थे।तभी दूसरे पक्ष के नामजदों के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।घटना के दौरान दो महिला व एक पुरूष सहित तीन लोग घायल हो गए है।इस दौरान दोनो पक्षों की ओर से जमकर झगडा हुआ।दलित वर्ग की ओर से पिछडा वर्ग के चार नामजद व एक अज्ञात सहित पांच के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।अनीता पत्नी राजबहादुर आठ अक्तूबर को समय एक बजे के करीब मै और मोहल्ले के रेखा पुत्री शंकर लाल,पप्पू पुत्र सूरजपाल,सोनिया पुत्री गोपाल, सहित सभी हम सब अपने समाज के मरघट पर पंजाबी के खेत के पास बदनपुर रोड पर साफ सफाई करने लगे।तभी वहां पर रमेश प्रमोद पुत्र महेन्द्र सिंह,नरेन्द्र पुत्र संतोष,धर्मेन्द्र पुत्र प्रेम सिंह कुशवाहा व एक अन्य ने हमे देखते ही गाली गलौज दी।जाति सूचक शब्द कहकर मरघट से जाने को कहा।मरघट से जाने का विरोध करने व मना किए जाने पर उपरोक्त नामजदों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।जिससे मेरे अनीता के हाथों रेखा के आंख के पास पप्पू के सिर में खुली चोट आई है।सभी नामजदों ने कहा कि मरघट पर दोबारा आए ते जान से मार देगें।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page