
सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 नवंबर।कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला रति से एक युवक को दीपोत्सव के पर्व पर अठारह पौआ देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम बुद्धसेन पुत्र कंचन सिंह निवासी नगला रति बताया है।पुलिस ने युवक के कब्जे से अठारह पौआ ठेका देशी शराब बरामद किए है।पुलिस ने एक्साइज एक्ट की धारा के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद चालान कर कार्रवाई की है।










