
सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 नवंबर। कोतवाली में दीपोत्सव का पर्व कोतवाली पुलिस के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ प्राचीन परंपरागत तरीके से मनाया।दीपोत्सव पर्व पर रविवार आठ नवंबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चिकारा ने अपने परिवार और पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर दीपोत्सव (दीपावली) के पर्व पर क्षेत्र के बहत्तर ग्राम पुलिस प्रहरियों ( पुलिस चौकीदारों) को बुलाकर उनके साथ खुशियाँ बांटीं और उन्हें दीपोत्सव के त्योहार के उपहार के रूप में मिठाई व वस्त्र भेंट किए।ग्राम प्रहरियो का सम्मानित होते हुए दिखाई दिए जाने पर ग्राम प्रहरियो में हर्ष की लहर दिखाई दी।इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस.एस.आई परवेश कुमार सिंह,जुगेन्द्र सिंह,सलेमपुर चौकी प्रभारी मनु यादव, उप निरीक्षक विनोद कुमार, विजेन्द्र, अरविन्द कुमार,बी. डी. सागर, यदुनाथ सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद दिखाई दिए।










