
सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में दीपोत्सव के तीसरे दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के पन्द्रहवे दिन रविवार को अमावस्या तिथि के उपलक्ष्य में बडी पूजा अर्चना की गई।दीपोत्सव के पर्व पर सुबह से लेकर शाम तक कस्बा व देहात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के सभी ग्राम पंचायतों में घर घर में दीपोत्सव पर्व पर सभी देवी देवताओ व भूले विसरे नन्हे पतरे देवी देवताओ व पूर्वजो का आह्वान कर महामाई माॅ भगवती,हनुमान जी महाराज,जहारवीर गोगा,गणेश जी सहित सभी देवी देवताओ की गाय के गोबर के उपले से अग्यारी प्रज्ज्वलित कर लौंग,जायफल,सिंदूर,देशी घी अर्पित किया।घर घर में पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने महामाई प्राचीन माता पथवारी,शीतला देवी के मंदिर पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।तत्पश्चात श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर पर पहुंचकर भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।










