
सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 नवंबर । विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में दीपोत्सव (दीपावली का पंच दिवसीय पर्व स्वरूप त्योहार दीपोत्सव के पर्व के दूसरे दिन शनिवार सात नवंबर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को बाजार में दीपोत्सव का सामान खरीदने के लिए काफी भीडभाड दिखाई दी।धनतेरस के पर्व पर के बाद दूसरे दिन शनिवार को कस्बे के बाजारों में जरूरी सामान की खरीददारी करने वाले ग्राहको की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया,जो देर शाम तक जारी रहा।बाजार में चहल-पहल रहने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।दीपोत्सव के पर्व पर सबसे बडी पूजा अर्चना होने का महत्व होने के कारण क्षेत्रीय महिला पुरूषों ने शुभ सामान की खरीददारी करते हुए दिखाई दिए।कस्बे के मुख्य बाजार सहित विभिन्न बाजारों में भी महामाई माता महालक्ष्मी गणेश सरस्वती की मूर्तियों एवं छायाचित्र कलैंडर,पूजा सामग्री और घर व देवालय मंदिरों के साज सज्जा के सजावटी सामान के अलावा घरेलू सामान की खरीददारी करने के लिए भीड होने दुकानदारों के यहां दुकान प्रतिष्ठान पर विशेष रौनक रही।दीपावली पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, रंग-बिरंगी मालाएं, दीपक और सजावट का सामान खरीदने के लिए भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही।महिलाओं और बच्चों में खरीदारी को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार अपनी दुकानों पर विभिन्न प्रकार के सामान सजा रखे थे। धनतेरस के चलते बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी कर दीपावली पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया।





