Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 नवंबर । क़स्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान के प्राचीन माता पथवारी मंदिर के निकट परिषदीय विद्यालय मॉडल प्राइमरी स्कूल हसायन नंबर एक में सात नवंबर को दीपोत्सव के पंच दिवसीय पर्व के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी को दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव प्रकाश पर्व का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा ने सभी शिक्षकों,शिक्षामित्रों,आंगनवाड़ी कार्यकत्री,सहायिका व रसोईया को मिठाई व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और दिवाली की शुभकामनाएं दीं।स्कूली बच्चों ने दीपों से विद्यालय परिसर की सजावट की।पूरे स्कूल व कक्षाओं को रंग बिरंगी रंगोली और पुष्प लताओं से सुसज्जित किया गया।विद्यालय में स्कूली छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने धन देवी महामाई माता लक्ष्मी के छायाछवि चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजन किया।स्कूल परिसर में बच्चों और शिक्षकों ने पटाखे चलाकर हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाई।सभी बच्चों को टोफिया वितरित की।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा, अध्यापक देवेंद्र सिंह, डोली कुमारी, शिक्षामित्र दुर्गा, ईसीसीई एडुकेटर शशिलता कुमारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री रेशमी कुमारी, सहायिका कुसुमलता, रसोइया रामलती देवी, शांति देवी, गुंजन, करन, प्रेम सिंह, वर्षा, कुणाल, आराध्या, यशराज, किट्टू, पलक, काव्या, ज्योति, परी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page