Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 05 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला रति में चार नवंबर दिन बुधवार की देर रात आठ बजे के लगभग एक युवक की ट्रेन से कटकर घायल हुए युवक की उपचार के लिए अलीगढ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रामप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश उम्र तीस वर्ष गांव में ही मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था।बुधवार की देर रात आठ बजे के करीब पूर्वोत्तर रेलवे फाटक स्थित बाजार से अपने घर के लिए जा रहा था।तभी वह कासगंज मथुरा रेल पथ मार्ग से रेलमार्ग को घर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था।तभी कासगंज से मथुरा की ओर जा रही मालगाडी की चपेट में आने से रामप्रकाश कटकर बुरी तरह से घायल हो गया।घायल युवक रामप्रकाश को उपचार के लिए बुधवर की रात्रि में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हसायन के लिए लाया गया।जहां से घायल रामप्रकाश की गंभीर अवस्था को देखते हुए तत्काल चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुए हाथरस जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।रात में हाथरस से भी रामप्रकाश को घायल अवस्था में अलीगढ मेडिकल कॉलेज के लिए उपचार हेतु रैफर कर दिया है।अलीगढ ले जाते समय ही घायल रामप्रकाश ने दम तोड दिया।घायल युवक की मौत हो जाने की घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के सुपर्द कर दिया।मृतक के परिजन शव को जैसे ही गांव नगला रति लेकर पहुंचे।तो शव को देख परिजन दहाडे मारकर चीख  पुकार करते हुए दिखाई दिए।मृतक के शव का मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page