Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 04 नवंबर। साहिनी निवासी विकास ने दो लोगों पर गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थाना हसायन में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, घटना एक नवंबर 2026 की शाम की है। विकास घर से नगला रती चौराहे पर आया था। आरोप है कि वहां मौजूद रती निवासी शांति और गिरीश उर्फ दिलीप ने बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विकास ने जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। प्रार्थी के मुताबिक, शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने घटना देखी और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में विकास के सिर में खुली चोट आई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page