Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş bahsegel güncel giriş bahsegel güncel giriş paribahis güncel giriş paribahis güncel giriş

अलीगढ़ 04 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लिकेशंस विभाग की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मोहिनी शर्मा ने शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। मोहिनी ने ऑनलाइन महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अभिनव एआई-आधारित शोध परियोजना विकसित की है, जिसे आधिकारिक पेटेंट प्रकाशन की उपलब्धि हासिल हुई है। छात्रा का शोध प्रोजेक्ट ए रियल-टाइम क्रॉस-प्लेटफॉर्म हाइब्रिड-मॉडल थ्रेट कोरिलेशन फ्रेमवर्क विथ ए यूनिफाइड डायनामिक रिस्क ग्राफ फॉर ऑनलाइन विमेन सेफ्टी शीर्षक पर आधारित है। यह एआई-संचालित फ्रेमवर्क इंटरनेट व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले साइबर उत्पीड़न, फर्जी अकाउंट्स, मॉर्फ्ड व हेरफेर की गई तस्वीरों तथा निजी जानकारी के दुरुपयोग जैसे खतरों की पहचान करता है। इससे शुरुआती स्तर पर ही जोखिम का सटीक आकलन, साक्ष्य एकत्र करने और समय पर प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलेगी। यह शोध सहायक प्रोफेसर अर्शिल नूर के मार्गदर्शन में पूरा हुआ। इसमें डीन रिसर्च प्रो. रविकांत, विभागाध्यक्ष डा. जावेद वसीम और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशक डा. लव मित्तल का सहयोग रहा। छात्रा की सफलता पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक्स प्रो. अम्बरीष शर्मा, डा. जितेंद्र यादव ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page