Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

अलीगढ़ 03 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के दृश्य एवं कला विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन विश्वविद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों और अपार उत्साह से सराबोर रहा। इस उत्सव में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बड़े हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए कलात्मक और हस्तशिल्प स्टॉल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। इनमें हाथ से सजे सजावटी दिये, रंग-बिरंगी झालर, पारंपरिक लिप्पन आर्ट, धार्मिक व रचनात्मक पेंटिंग और विभिन्न शिल्प कलाकृतियों की प्रदर्शनी शामिल थी। मेले में पहुंचे आगंतुकों ने विद्यार्थियों की कलात्मक सोच और हुनर की जमकर सराहना की तथा उनके द्वारा बनाई गई सजावटी वस्तुओं की जमकर खरीदारी भी की। इसके अलावा खानपान के स्टॉल्स पर भी पूरे दिन भारी भीड़ उमड़ी रही। प्रदर्शनी में खुशी, वंशिका, गार्गी और नमिता की हस्त निर्मित कलाकृतियों ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं आस्था, यांशी, महक, इशू, हिमांशु, कुलदीप और सुशांत की आकर्षक पेंटिंग को खूब सराहा गया। चंचल की बेहतरीन मेहंदी कला ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. देवाशीष चक्रवर्ती एवं डॉ. पूनम रानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page