Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सासनी 01 नवंबर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, प्रखंड सासनी के तत्वावधान में स्थानीय आर्य समाज मंदिर में हुतात्मा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले कारसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कारसेवकों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि 30 अक्टूबर 1990 को तत्कालीन सरकार द्वारा निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाई गई थीं, जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने अपने प्राण गंवाए। उन्होंने कहा कि कारसेवकों के बलिदान और लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। उनका बलिदान राष्ट्र और धर्म के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने किया। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत नए दायित्व प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इनमें नरेश उपाध्याय को प्रखंड गोरक्षा प्रमुख, हर्षवर्धन को प्रखंड सह सत्संग प्रमुख और राजू माहौर को प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान हुए कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही संगठन की क्षेत्रीय संयोजिका रहीं स्वर्गीय बहन रीना शर्मा को भी याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष प्रेम दत्त शर्मा और जितेंद्र सिंह, सहमंत्री जयपाल सिंह कुशवाहा और सचिन भार्गव, प्रखंड सेवा प्रमुख सत्यप्रकाश पाठक, मनोज कुमार शर्मा, मुरारी लाल पाठक, रामकिशन दुबे, श्याम नारायण वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page