Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ (हसायन) 1 नवंबर। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत कस्बा के विद्युत उपकेन्द्र 33/11पर शनिवार इक्कतीस अक्तूबर की देर रात्रि लगभग नौ बजे के करीब विद्युत उपकेन्द्र के पास रहने वाले एक नामजद युवक के द्वारा विद्युत हाइटेंशन लाइन थर्टी थ्री थाउजेंड(तैतीस हजार)के.वी.पर लोहे (आयरन) वाला मोटा तार फेंककर डाल दिए जाने से विद्युत परावर्तक में स्पार्किंग होते ही दस (टेन) एमबीए का विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया।विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित दस (टेन)एमबीए के विद्युत परावर्तक (ट्रांसफार्मर) के क्षतिग्रस्त होने के कारण परावर्तक ट्रांसफार्मर के अंदर भरे हुए आयल (तेल) धीमे धीमे रिसने लगा।विद्युत उपकेन्द्र के परिसर में तेज आवाज के साथ विद्युत हाइटेंशन लाइन पर फैके गए मोटाई स्तर के लोहे वाले तार के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई।विद्युत हाइटेंशन लाइन पर लोहे के फैके गए तार के कारण एक नवंबर रविवार को इसी कारण फिर सुबह छह बजे से लेकर दोपहर बारह बजे छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।शनिवार इक्कतीस अक्तूबर की देर रात में तो जैसे तैसे विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत एसएसओ रिटायर्ड सेवानिवृत सैनिक ने विद्युत लाइनमैन स्तर के कर्मचारियो के माध्यम से परावर्तक के गोलाकार छिद्र में लकडी व अन्य वस्तु लगाकर आपूर्ति को बहाल रखा।सुबह छह बजे के करीब विद्युत परावर्तक के आयल तेल के प्रवाहित होने की वजह से फैलकर नष्ट हो चुके आयल की कमी के कारण आपूर्ति बहाल नही हो पाई।घटना के संबंध में विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत एसएसओ रिटायर्ड सेवानिवृत सैनिक ने तत्काल विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार व विद्युत उपखंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी शुभम सिंह को दूरभाष मोबाइल फोन के माध्यम से विद्युत विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए सीयूजी नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी दी।घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही विद्युत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी कार्यरत तैनात विद्युत उपकेन्द्र अधिकारी एसएसओ रिटायर्ड सेवानिवृत सैनिक से प्राप्त करते हुए मौके पर मिले नामजद युवक से जानकारी की।तो उपरोक्त नामजद अवर अभियंता मोहम्मद इकरार सहित अन्य विद्युत कर्मचारियो के साथ गाली-गलौज करने लगा।घटना के संबंध में विद्युत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने युवक को नामजद करते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत की।पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद विद्युत उपकेन्द्र पर विद्युत परावर्तक की मरम्मत कार्य कराकर आयल भरवाए जाने के दोपहर बारह बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।इस संबंध में विद्युत उपकेन्द्र के प्रभारी अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने बताया कि शनिवार इक्कतीस अक्तूबर की देर रात विद्युत उपकेन्द्र के पास रहने वाले एक भुल्ला नाम के युवक ने विद्युत हाइटेंशन तैतीस हजार के.वी.विद्युत लाइन पर लोहे का तार डाल दिए जाने के दौरान दस एम.बी.ए.का विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रात में भी आपूर्ति ठप्प हो गई थी,रविवार को परावर्तक का तेल निकल जाने की वजह से आपूर्ति ठप्प हो गई।उन्होने बताया कि जब नामजद से पूछा गया तो वह गाली-गलौज कर मारपीट करने पर आमदा होकर जान से मारने की धमकी देने लगा।घटनाक्रम के संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है।अब पुलिस क्या कार्रवाई करती है यह देखना होगा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page