Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सिकन्दराराऊ 1 नवंबर। समाजवादी पार्टी के नेता सुमंत किशोर सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कुशासन, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं की अनदेखी के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता परेशान है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और थाने तथा चौकियां लूट के केंद्र बन गए हैं। किसानों को समय पर डीएपी खाद तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान सुमंत किशोर सिंह ने ऐलान किया कि आम जनमानस के सम्मान और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए समाजवादी पार्टी 14 नवंबर से जन सम्मान यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के बाजिदपुर से बिसाना तक तथा रामपुर से मलामई तक निकाली जाएगी। इसके माध्यम से पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सम्मान यात्रा गांव-गांव, हर मजरे, हर गली और शहर तक पहुंचेगी। भाजपा शासन में जो लोग पीड़ित, दुखी और अपमानित महसूस कर रहे हैं, उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उन्हें सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आम जनता के सम्मान की लड़ाई लड़ने के साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। जन सम्मान यात्रा को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page